फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के विकास से पूर्वांचल को लाभ

Sat, 26 Nov 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
जखनिया रेलवे स्टेशन पर उच्चीकृत सुविधाओं का बटन दबाकर शुभारंभ करते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।
विज्ञापन
केंद्रीय संचार एवं रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि जखनिया स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। औड़िहार-भटनी, औड़िहार-जौनपुर, मऊ-शाहगंज एवं इंदारा-फेफना खंड का विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इनके पूरा होने से पूर्वांचल के विकास को गति मिलेगी। वे शनिवार को जखनिया स्टेशन पर नवीनीकृत यात्री सुविधाओं का शुभारंभ करने के बाद सभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने क्षेत्र में किए गए रेलवे के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि जखनिया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक का विस्तारीकरण सतह में सुधार के साथ स्टेशन भवन को आकर्षक बनाया गया है। इसके अलावा स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल सरकुलेटिंग एरिया एवं पार्क को विकसित किया गया है।

कहा कि दोहरीघाट से सहजनवा तक के अलावा ताड़ीघाट-गाजीपुर-मऊ नई रेल लाईन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। छपरा-वाराणसी-इलाहाबाद खंड के विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण का कार्य चरणबद्व तरीके से तेजी से चल रहा है। एमएलसी डा. केदारनाथ सिंह, विजय कुमार यादव एवं विशाल सिंह ने जखनिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़वाने पर मंत्री को साधुवाद दिया। अतिथियों का स्वागत पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबन्धक वाराणसी आलोक कुमार सिंह  एवं आभार मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी सतीष के.कश्यप ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें