फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हीट स्ट्रोक को लेकर सीएचसी में बेड रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। हीट स्ट्रोक के शिकार हुए मरीजों के लिए सीएचसी भदौरा में छह बेड के कोल्ड वार्ड की स्थापना कर दी गई है। इसके साथ ही ओआरएस कॉर्नर बनाए जाने की भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। भीषण गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ गई है। इसे देखते हुए सीएचसी पर जरूरी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की जा रही हैं। हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने दो दिन पहले ही जिम्मेदारों को निर्देशित भी किया था। हीट स्ट्रोक से बचाव के प्रति सभी सीएचसी में जरूरी व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। सीएचसी भदौरा पर छह बेड के कोल्ड वार्ड की स्थापना कर दी गई है। इमरजेंसी में मरीजों को इसमें भर्ती कर बेहतर ढंग से इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही सीएचसी में ओआरएस कॉर्नर स्थापित करने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। जल्द ही ओआरएस मशीन भी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें