गाजीपुर। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी एसएसओ नंदलाल जायसवाल की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
यह वीडियो बृहस्पतिवार की देर रात का बताया जा रहा है। मामले में पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नोनहरा थानाक्षेत्र के चक अहलादपुर गांव निवासी संविदाकर्मी एसएसओ नंदलाल जायसवाल बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर तैनात थे।
उनके मुताबिक इसी दौरान ओवरलोड के कारण रात 10 बजे बगही व मटेहूं फीडर पर 1 घंटे की रोस्टिंग कर दी गई। रात 10:18 बजे उनके मोबाइल पर फोन कर गाली देते हुए 10:40 बजे तीन लोग समूह बनाकर उपकेंद्र पहुंचे और लात घूंसों से उनकी पिटाई कर दी।
साथ ही मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। जबर्दस्ती पूरी विद्युत आपूर्ति दबंगई के बल पर दो घंटे तक बंद करा दिया। इससे अन्य फीडरों के लोगों इकठ्ठा होने लगें तो लोग पुनः धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित नंदलाल जायसवाल अगले दिन तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि बगही गांव निवासी धनंजय सिंह, झब्बू सिंह, आदर्श सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।