फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डाक वाहन के धक्के से साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अलग- अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में छात्रा सहित दो की मौत हो गई। मुहम्मदाबाद में डाक वाहन के धक्के से साइकिल सवार छात्रा और नंदगंज में सियार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक से गिरकर ब्यूटी पार्लर संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के करूण- क्रंदन से दो गांवों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद: गौसपुर गांव निवासी नेहा यादव (16) सुबह 6.30 बजे साइकिल से मुहम्मदाबाद कोचिंग पढ़ने जा रही थी। तिवारीपुर स्थित एक निजी स्कूल के सामने तेज रफ्तार से आ रहे एक डाक वाहन ने धक्का मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद की 12वीं की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुहम्मदाबाद कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पिता सूरज सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। चालक की तलाश की जा रही है। इधर घटना की जानकारी होते ही अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में प्रबंधक अवध बिहारी राय, प्रधानाचार्य शिव शंकर गिरि, शिक्षकों और छात्रों ने मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की और शोक में विद्यालय बंद कर दिया।
सियार को बचाने में बाइक पलटी, महिला की मौत
नंदगंज: थाना क्षेत्र के ढेलवां गांव निवासी रिंकी देवी (32) नंदगंज बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। रोज की तरह वह पति राजेश कुमार और एक वर्ष की पुत्री वीरा के साथ बाइक से दुकान आ रही थी। धरवां गैस एजेंसी के पास बाइक के सामने अचानक सियार आ गया, जिसे बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे में ब्यूटी पार्लर संचालक को सिर में गंभीर चोट आई। आस-पास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें