फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गवाही देने पर मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। हरपुर गांव में गवाही देने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर पर लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


हरपुर गांव निवासी रामदयाल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही जयप्रकाश और सुनील के बीच पानी बहाने का विवाद चल रहा था। जब दोनों पक्षों में सुलह हो रही थी, तब रामदयाल यादव भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने गवाही में हस्ताक्षर भी किया था। इसी बात को लेकर गत 20 जून की रात करीब 10 बजे गांव के ही सुनील यादव अपने भाई के साथ लाठी-डंडा लेकर रामदयाल यादव के दरवाजे पर पहुंच गया और गालीगलौज शुरू कर दी। रामदयाल ने गाली देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे बेटे रणधीर को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के विजय कुमार व अन्य ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सुनील सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें