जय मां काली क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में कनरी में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। जिसमें मिट्ठापारा ने नरयपापुर को सात विकेट से हरा कर उद्धाटन मैच जीत लिया।उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. एम खालिद ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता के विजेता को 11 हजार एवं उपविजेता को 5100 हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रबंधक रमेश यादव ने बताया की मिट्ठापारा एवं नरयनापुर की टीम के मध्य उद्घाटन मैच हुआ। जिसमें मिट्ठापारा की टीम ने नरयनापुर को सात विकेट से हराया। मुख्य अतिथि डा. एम खालिद ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें निखारने के काम में समाज को मदद करने की जरूरत है। कहा कि आज क्रिकेट दुनिया का चहेता खेल बन चुका है। खेल से आपसी भाई चारा बढ़ने के साथ स्वस्थ्य रहने में मदद मिलती है। इस दौरान रमेश यादव, शिवा, मुलायम, सोनू, आयुष, अमरजीत, राजेश कुमार, अनुज, अमित आदि शामिल रहे।