फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहें, ठहरे और साफ पानी में पनपता है डेंगू का मच्छर : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। घरों में कूलर, गमले के नीचे जमा पानी, टायरों, छत और खाली बरतनों में जमा पानी को हर हफ्ते खाली करें, जिससे मच्छर का लार्वा न पनप सके। समय पर जांच और उपचार कराने से डेंगू पूरी तरह ठीक हो सकता है।
विज्ञापन

लापरवाही करने से यह गंभीर रूप ले सकता है। यह बातें सीएमओ डाॅ. सुनील पांडेय ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में कही।
सीएमओ ने बताया कि इस वर्ष डेंगू दिवस की थीम ‘देखें, साफ करें, ढकें, डेंगू को हराने के उपाय करें’ रखी गई है। इसके लिए डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव एवं रोकथाम के लिए अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता लाई जाए। आशा कार्यकर्ता रोकथाम के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे में लोगों को जानकारी दें। घर व आसपास कहीं भी जलजमाव न होने दें। डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एसीएमओ व नोडल अधिकारी डाॅ. जेएन सिंह ने बताया कि तालाब और नालियों की नियमित सफाई के लिए, फॉगिंग की व्यवस्था कराने के लिए, संक्रमण और प्रदूषण के लिए उत्तरदायी खुली नालियों को ढंक कर रखें। नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में पेयजल स्रोतों और संसाधनों से शौचालयों के सीवर को उचित दूरी पर स्थापित करें। इस कार्य को पूरा करने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी, नगर विकास और पंचायती राज विभाग का सहयोग लें। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि डेंगू, वायरल और मच्छरजनित रोग है। इससे ग्रसित मरीजों का बदन टूटता है और ज्यादा दर्द होता है।
विज्ञापन

जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल अस्पताल में जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही जनपद मुख्यालय पर सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के एलटी एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को नाइट ब्लड सर्वे अभियान के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके एसीएमओ डाॅ. मनोज कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्साधिकारी, सीएचओ एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें