फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़सर ने जीता वालीबॉल का पहला मैच

Wed, 25 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन मैच भड़सर ए और युवराजपुर केेे बीच हुआ जिसमें भड़सर ने युवराजपुर को 15-4 और 15-7 से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। दूसरा मैच गुम्मा और बक्सर के टीमों के बीच हुआ।

 इसमें गुम्मा की टजम ने बक्सर को 15-10 से हारकर जीत प्राप्त किया। तीसरा मैच बिजहौर और मरदह के बीच हुआ। इसमें मरदह की टीम खेल के पहले राउंड में 15 अंक प्राप्त की जबकि बिजौहर की टीम 10 अंक ही प्राप्त कर सकी।
विज्ञापन


दूसरे राउंड में भी मरदह ने 15 और बिजहौर की 12 ही अंक प्राप्त कर सकी जिससे मरदह की टीम 15-10 और 15-12 से मैच जीत लिया। चौथा मैच भड़सर बी और गंधवा के बीच हुआ।
विज्ञापन


इसमें भड़सर बी की टीम ने 25 और  गंधवा ने 19 अंक प्राप्त किया। इससे भड़सर ने गंधवा को 25-19 से मैच जीत लिया। मैच में रेफरी की भूमिका में जंगबहादुर सिंह और रमेश सिंह रहे।

 इसमें रामइच्छा सिंह, कृशशंकर जायसवाल, अनिल सिंह, अमरदेव सिंह, पप्पू सिंह, कैलाश यादव, रमेश सिंह, तेज बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें