फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाने के दौरान किशोर डूबा

Sat, 09 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के खिड़की घाट पर शनिवार को सुबह नहाने के दौरान टेढ़ीबाजार निवासी अमन (16) गंगा में डूब गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाल के सहारे गोताखाेर डूबे किशोर की तलाश जुट गए।
विज्ञापन


शहर के टेढ़ीबाजार निवासी शहजादे का पुत्र अमन खां (16) शनिवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खिड़की घाट पर अपने साथियों और छोटे भाई इमरान खां के साथ गंगा में नहाने के लिए गया।

छोटा भाई घाट पर ही बैठा था, जबकि अमन अपने साथियों के साथ नहाने लगा। पानी में उछल-कूद करते हुए वह घाट से काफी दूर जाने लगा।

 इस पर वहां मौजूद छोटे भाई इमरान ने उसे आगे जाने से मना लिया, लेकिन वह माना नहीं और आगे बढ़ता गया। इसी बीच गहरे पानी में जाने पर वह डूबने लगे।

उसे डूबता देख साथ मौजूद उसके दोस्त जब तक उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक वह डूब गया। उसके डूबते ही घाट पर मौजूद छोटा भाई शोर मचाने लगा। वह दौड़कर घर गया और लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


जानकारी होते ही अमन के परिवार के लोगों सहित मुहल्लेवासी घाट पर पहुंच गए। वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दो।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों की मदद से डूबे किशोर की तलाश शुरू कराई। गोताखोर संभावित स्थानों पर जाल डालकर तलाश करने लगे। काफी प्रयास के बाद भी शाम 5 बजे तक किशोर का पता नहीं चल सका था। घाट पर मौजूद लोग पानी पर टकटकी लगाए रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें