फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल चालू करने की मांग

Fri, 19 Dec 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद की बैठक शुक्रवार को दीवानी परिसर में हुई। इसमें 25 दिसंबर तक बच्छलकापुरा-रामपुर पीपा पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग की गई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आवागमन चालू नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पीपा पुल को 15 अक्तूबर से चालू किया जाना था। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते पुल 26 नवंबर से चालू किया गया। अभी उस पर ठीक से आवागमन शुरू भी नहीं हो पाया था कि रेत की कटान के चलते पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।

इसके चलते किसानों के साथ ही गंगा पार से आने वाले अधिवक्ता एवं वादकारियो को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार उमेशचंद्र मिश्रा को पत्रक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि 25 दिसंबर तक पीपा पुल पर आवागमन शुरू नहीं किया गया तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राधेश्याम राय, जयप्रकाश राय, मुन्ना यादव, सदानंद यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मुखलाल राम तथा संचालन आलोक राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें