फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बारा गांव के डिप्टी डायरेक्टर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बारिश के दौरान आगरा मंडल में पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बारा गांव निवासी परवेज आलम खां (42) की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में उनके अर्दली की मौत हो गई, जबकि उप निदेशक पंचायत एवं चालक जख्मी हो गए। दोनों को मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार के बाद किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बारा गांव निवासी परवेज आलम खां आगरा मंडल के पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हैं। वे सरकारी कार से लखनऊ में विभागीय बैठक में शामिल होने जा रहे थे। कार को आगरा के करन कुमार चला रहे थे। उनके साथ उनका अर्दली उदय चाहर भी था। उपनिदेशक कार के पीछे वाली सीट पर थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 194 किमी प्वाइंट पर बारिश के दौरान कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने तीनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां अर्दली उदय की मौत हो गई। इमरजेंसी में उपनिदेशक पंचायत एवं चालक का प्राथमिक उपचार किया गया। उपनिदेशक एवं चालक की हालत गंभीर देख लखनऊ स्थित केजीएमयू रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों ने उपनिदेशक परवेज आलम के पैतृक गांव बारा में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें