फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबली अध्यक्ष अवधेश सचिव चुने गए

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद रेवन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील के अधिवक्ताओं की बैठक शुक्रवार को तहसील बार भवन में हुई। इसमें 2021 के लिए पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। एसोसिएशन के संरक्षक राजाराम गुप्ता की देखरेख में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राजबली सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदेव राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण गुप्ता, सचिव पद पर अवधेश कुमार श्रीवास्तव, सहसचिव अजय यादव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में हरिनाथ गुप्ता का चुनाव किया गया। कार्यकारिणी के सदस्य मेें राजाराम गुप्ता, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, काशीनाथ यादव, कमरुद्दीन अंसारी, रामलक्षण राम, विश्वंभर दूबे, सुशील कुमार राय, राधेश्याम राय, शोभनाथ केशरी शामिल हुए। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष दिनेशचंद्र श्रीवास्तव तथा संचालन मंगला सिंह यादव ने किया। बैठक में आबिद अहमद, जयनारायण यादव, नाथू सिंह यादव, अवधेश कुशवाहा, त्रिभुवन श्रीवास्तव, चंद्रमान यादव आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें