फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीसरे दिन भी जारी रहा बार एसोसिएशन का धरना

विज्ञापन
जमानिया तहसील मुख्य द्वार के पास धरने पर बैठे अ​धिवक्तागण। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जमानिया। बार एसोसिएशन का क्रमिक धरना प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता अजय कुमार राय से संबंधित प्रकरण में प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश देखा गया। अधिवक्ताओं ने थाना गहमर में अजय कुमार राय के विरुद्ध दर्ज झूठी एफआईआर के विरोध में जमकर नारेबाजी की और तहसील मुख्य द्वार के सामने दोपहर से शाम चार बजे तक धरना पर बैठे रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता अस्वीकार्य है, और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महामंत्री अमरनाथ राम ने कहा कि अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। जब तक अधिवक्ता अजय कुमार राय के प्रार्थना पत्र पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, धरना समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कराना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, किंतु अधिवक्ताओं को इस अधिकार से वंचित किया जा रहा है, जो न्याय के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, कमलकांत राय, सुनील यादव, संजय यादव, घनश्याम सिंह, फैसल होदा, मुनेश सिंह, रमेश राम, बृजेश ओझा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें