सेवराई तहसील सभागार में तालाबों की नीलामी में शामिल लोग। संवाद
सेवराई। तहसील के सभागार कक्ष में मत्स्य पालन के लिए 4 तालाबों की नीलामी 27.46 लाख बुधवार को तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की देखरेख को हुई। इसमें सबसे अधिक बोली 25 लाख रुपये की गहमर के तालाब के लिए लगाई गई। शेष अन्य तालाबों की नीलामी प्रक्रिया तहसील सभागार कक्ष में आगामी 17 अक्तूबर को की जाएगी।तहसीलदार ने बताया कि गोड़सरा गांव के तालाब के लिए सुरेंद्र बिंद ने 1,34,000 की अधिकतम बोली लगाकर पट्टा अपने नाम किया। तालाब का रकबा करीब सात बीघा है। इसी क्रम में नवली स्थित तालाब रकबा दो बीघा के लिए शोभनाथ चौधरी ने 42000 की बोली लगाई। गहमर के 4.5 बीघा रकबा के तालाब के लिए भुआली कुमार ने अधिकत्तम 25 लाख रुपये लगाई गई। वहीं, खुर्शीद अहमद ने उसीया के 2 बीघा के तालाब के लिए 70 हजार की बोली लगाकर पट्टा अपने नाम किया। बताया कि तीन पट्टा धारकों के द्वारा अपेक्षित धनराशि जमा कर दिया गया है।