सरैला स्थित मैदान पर हाजी कुतुबुद्दीन शाह स्पोर्टिंग क्लब की ओर आयोजित अंतर जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने शनिवार को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच कारोबीर तथा बारा के बीच खेला गया। इसमें एकतरफा मुकाबले में बारा की टीम ने कारोबीर की टीम को 5-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।
खेल की शुरुआत से ही बारा के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। उद्घाटन करने के बाद श्री सिंह ने कहा कि फुटबाल का खेल बेहद लोकप्रिय है। खेल में हार-जीत लगी रहती है। वहीं खिलाड़ी अपनी पहचान बनाता है, जो बेहतर प्रदर्शन करता है। रेफरी की भूमिका आजाद खां ने निभाई। इस मौके पर प्रधान निरहू का पुरा मुकेश यादव, अनिल, इकबाल खां, अफरोज खां, दरोगा, मेराज खां, आसिफ खां, कामरान खां आदि उपस्थित थे।