फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान पर बिक रही थीं प्रतिबंधित दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कचहरी मंगल बाजार स्थित एक किराना दुकान से पुलिस ने रविवार रात करीब 50 हजार रुपये की प्रतिबंधित दवाइयों के इंजेक्शन, निडिल एवं सिरिंज बरामद की। साथ ही एक महिला को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि बरामद दवाइयों के प्रयोग से अफीम का 60 गुना से ज्यादा नशा होता है। इसमें दवा सप्लाई करने वाले दो एमआर के नाम सामने आए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक जिले की कंपनी ऐसी दवाइयों की सप्लाई लगातार पूर्वांचल में कर रही है। इसकी छानबीन के लिए एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई चल रही है। देर रात मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी कचहरी मंगल बाजार की एक किराना दुकान से दवाइयों के इंजेक्शन, निडिल, सिरिंज बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने ड्रग्स निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्या को सूचना देकर बुलाया और दुकान पर पहुंचकर तलाशी ली तो अंदर रैकों में छिपाकर रखी गई दवाएं बरामद हुईं। वहां से हनुमानगंज निवासी सुमित्रा देवी को गिरफ्तार किया गया। उससे प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के 3750 रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

इन दवाओं का उपयोग
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि यह दवाएं चिकित्सीय निगरानी में कैंसर के उन मरीजों को दी जाती है, जिसे असहनीय पीड़ा होती है। मस्तिष्क पीड़ित मरीजों को शांत करने के लिए इंजेक्शन का प्रयोग होता है। नशे के आदी लोग इसका प्रयोग तब करते हैं, जब ब्राऊन सुगर, हेरोइन के लती को ये उपलब्ध न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें