फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे भूलने वाले नेताओं के खिलाफ राजभर निकालेंगे यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जहूराबाद के विधायक ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता गरीब वंचित जाति के लोगों से किए वादे सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ सावधान यात्रा निकाल कर लोगों को जागृत करेंगे। यह बात उन्होंने सोमवार को अस्वस्थ भाजपा नेता विरेंद्र राय के आवास पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

गठबंधन के सवाल पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 25 करोड़ लोगों की जातियों से गठबंधन कर चुनाव में उतरेंगे। इसके लिए 26 सितंबर से सावधान यात्रा लखनऊ से निकालेंगे, जो प्रदेश के सभी 75 जनपदों से होकर 27 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में रैली कर समाप्त होगी। सावधान यात्रा चार भागों में शुरू होकर जनता को सावधान करेगी कि आखिर जनता से वादा कर सत्ता में आने के बाद पार्टियां जनता के मुद्दों को क्यों नहीं पूरा करती हैं। समाज के अति पिछड़े और वंचित जातियों को सावधान करेंगे कि वे ऐसे नेताओं से सवाल करें।
राजभर ने इस दौरान मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उनके शासन में गुंडा टैक्स वसूलने वाले अपराधियों पर अंकुश लगा है, लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की मुहिम को उनके अधिकारी ही जमीन पर नहीं उतरने दे रहे हैं। इससे आम जनता परेशान है। उन्होंने मऊ के सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के संबंध में कहा कि उनके मामले में न्यायालय अपना काम कर रही है। वे अति पिछड़े समाज की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस मौके पर अमित राय छोटे, पूर्वाचल प्रदेश अध्यक्ष विच्छेलाल राजभर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर, सिंहासन राम, सुरेंद्र राजभर, उमरावती सिंह, जयनाथ राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें