जिला सहकारी बैंक परिसर में बैठक करते बैंक कर्मचारी यूनियन के सदस्य एवं पदाधिकारी।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के कर्मचारियों की बैठक रविवार को बैंक मुख्यालय परिसर में हुई। इसमें बैंक प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी एवं तानाशाही रवैये के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए बैंक का काम ठप कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को पिछले वर्ष से मिलने वाली सुविधाएं नकदीकरण एवं न्यूनतम बोनस को वर्तमान प्रबंधन कमेटी द्वारा बंद कर दिया गया है। जबकि इसी बैंक के अधिकारियों जीएम एवं डीजीएम को दोनों वर्ष का नकदीकरण एवं भुगतान किया गया है। कर्मचारी यूनियन द्वारा पिछले दो सितंबर को शत-शत नमन पत्र बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दिया गया है, जिस पर उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे मजबूर होकर बैंक कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। बैंक में जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक संघर्ष समिति का गठन किया गया जो आंदोलन का कार्यक्रम तय करेगी। बैठक में विजयकृष्ण यादव, राकेश कुमार, आनंद कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार, जयवीर सिंह, शरद त्रिवेदी, दिग्विजयं यादव, देवी प्रसाद, संजय सिंह, जनार्दन श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, संजय तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन त्रियुगी नारायण चतुर्वेदी ने किया।