फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई सड़क, दिखाया आईना

विज्ञापन
मरदह के कोड़री गांव में श्रमदान कर सड़क की मरम्मत करते ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के कोड़री गांव की जर्जर सड़क को ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाने के साथ जिम्मेदार अधिकारियों को आईना दिखाया है। कई वर्षों से गांव के पश्चिम यादव बस्ती में जाने वाले मार्ग पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना भी कष्टदायक था। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सौ मीटर तक की सड़क का मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जग नारायन यादव ने बताया की गांव के सचिव, प्रधान सहित ब्लाक मुख्यालय के कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। बरसात के मौसम में नारकीय जीवन जीने को ग्रामीण बाध्य थे। गांव के लोगों ने कई बार गुहार लगाई, इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। जगनारायन यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मार्ग पर ईंट आदि बिछाकर मरम्मत शुरू की और चलने लायक रास्ता बना दिया। इस मौके पर सहयोगी के रूप में मनोज यादव, हरि यादव, जेपी यादव, शिवकुमार यादव, भीष्म यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें