फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पानी की बोतल और काले कपड़ों पर रोक

विज्ञापन
जनसभा स्थल के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा रखाया गया पानी का बोतल। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर/मुहम्दाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को हाथ में पानी की बोतल लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी से बोतलें बाहर ही जमा करा लीं। काले रंग के कपड़ों को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। काला दुपट्टा, काली टी-शर्ट और काला गमछा पहनकर पहुंचे कई लोगों को इन्हें कार्यक्रम स्थल के बाहर ही छोड़ना पड़ा। कुछ लोगों ने कपड़े बदलकर प्रवेश किया, जबकि कई लोग परिसर के बाहर ही रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें