फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए हरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य का नीला होगा मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों का निर्धारण कर दिया है। सैदपुर के एसडीएम विक्रम सिंह ने बताया कि इसमें प्रधान पद के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र निर्धारित किया गया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार सिंबल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्रत्याशियों को गंवई परिवेश में लोकप्रिय सिंबल ही आवंटित किए जाएंगे। गांवों के कम पढ़े लिखे मतदाताओं को चुनाव चिन्हों को पहचानने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। एसडीएम ने बताया कि अनाज ओसाता किसान, केतली, चारपाई, अनार, अंगूठी, आटो रिक्शा, कार और धनुष बाण जैसे प्रचलित चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आयोग के फैसले के अनुसार इस बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक साथ मतदान होगा। बताया कि गाइड लाइन के अनुसार मतपत्र पर सबसे पहले अ अक्षर वाले उम्मीदवार का नाम होगा। इसके बाद बाकी अक्षर वालों का वर्णानुक्रम में नाम होगा। ह अक्षर वाले उम्मीदवार का नाम सबसे आखिरी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें