फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रशांत और अमन केे खेल से बलिया विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंडर-19 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का दूसरा मैच गाजीपुर और बलिया के बीच बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें बलिया ने प्रशांत तिवारी के नाबाद पचासे और अमन वर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आसान जीत दर्ज की। बलिया ने टॉस जीतकर गाजीपुर को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। अमन वर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने गाजीपुर की टीम 139 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। गाजीपुर की ओर से हर्ष यादव ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। बलिया की तरफ से अमन वर्मा ने 5 तथा अभिषेक विश्वकर्मा ने 3 विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी बलिया की टीम ने 140 रनों के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रशांत तिवारी ने नाबाद 50 तथा आरिफ रजा ने नाबाद 40 रनों का योगदान दिया। गाजीपुर की तरफ से हार्दिक ने 2 विकेट लिया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का यूपीसीए की सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन कमलकांत कन्नौजिया ने बुके देकर तथा अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने यूपीसीए की कैप पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जीडीसीए के अध्यक्ष शाश्वत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें