गाजीपुर। बलिया से प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन शहवाजकुली में फेल हो गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन को शहबाजकुली से पीछे से इंजन मंगाकर ढकेलकर 12 किमी दूर गाजीपुर सिटी लाया गया। ट्रेन को सुबह साढ़े छह बजे गाजीपुर सिटी पहुंचना था। लेेकिन, ट्रेन सुबह करीब साढ़े 6ः28 बजे शहवाजकुली हाल्ट पर पहुंची। स्टेशन पर अपलाइन में पैसेंजर का इंजन फेल हो गया। इससे यात्री परेशान हो गए। जानकारी होने पर पीछे से दूसरी ट्रेन का इंजन भेजा गया, जो ट्रेन को 12 किमी दूर गाजीपुर सिटी स्टेशन ले गई। सुबह 9.35 बजे ट्रेन पहुंची। इससे पीछे से आ रही रकसौल-आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस को नूसुफपुर स्टेशन और छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया, जिससे सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को हुई।