फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, एक की मौत

विज्ञापन
करहिया गांव के पास पलटे ट्रेलर की खबर में----दिनेश यादव। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया मोड़ के पास बुधवार को गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सह चालक दिनेश (32) की मौत हो गई। अहरौरा से गिट्टी लदा ट्रेलर बिहार के चौसा पावर प्लांट जा रहा था। गंभीर रूप से घायल चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेलर मालिक मंगल यादव ने जानकारी दी कि अहरौरा से गिट्टी लदा ट्रेलर बिहार के चौसा पावर प्लांट में जा रहा था। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया मोड़ के पास ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पूरी गिट्टी खेत में फैल गई। वहीं, गिट्टी के नीचे दबने से चालक और बुजुर्गा गांव निवासी सह चालक दिनेश कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनेश को पावर प्लांट पर गिट्टी गिराने के बाद अपने घर जाना था।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों भदौरा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी पाकर दिनेश के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें