फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के युवकों ने जमकर किया उत्पात

Mon, 16 Feb 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाख कवायद और कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी बलिया के युवकों ने जमकर उत्पात किया। सोमवार को छंटनी के बाद घर जा रहे बलिया के युवकों ने जहां सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार का शीशा तोड़ दिया, वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर लगीं दूकानों से पानी की कईं बोतलें उठा लीं। बैग में पत्थर भरकर ट्रेन में सवार हुए युवकों ने रास्ते पर जगह-जगह पथराव भी किया। शीशा तोड़ने के आरोप में जीआरपी ने दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन



वैसे तो सेना भर्ती के लेकर 13 फरवरी से ही शहर पूरी तरह से अशांत है। लेकिन रविवार की रात भर्ती में शामिल होने आए बलिया के युवकों ने माहौल और खराब कर दिया। दोपहर बाद से युवकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक बना रहा। रात साढ़े नौ बजे रेलवे स्टेशन पर हर ओर सिर्फ  युवक ही दिखाई दे रहे थे।

 एक तरफ जहां पूरा स्टेशन परिसर भरा था, वहीं स्टेशन से लेकर लंका तिराहे तक पूरी सड़क अभ्यर्थियों से पटा हुआ था। इस दौरान युवकों का समूह भृगु बाबा के नाम का जयघोष कर रहा था। स्टेशन के बाद एक दूकान से समूह में मौजूद युवकों ने जबरदस्ती पानी की कई बोतलें उठा लीं।  गए। इसके अलावा भर्ती स्थल मार्ग पर कई स्थानों पर दूकानों पर लगे बोर्ड को तोड़-फोड़ डाला। सोमवार को दौड़ में असफल होने के बाद युवक भर्ती स्थल पीजी कालेज से सिटी रेलवे स्टेशन के लिए चले। एक तरफ जहां झुंड में पैदल युवक स्टेशन पर पहुंचे और सैकड़ों ट्रकों से आए।
विज्ञापन


 इस दौरान उनकी तरफ से रास्तेभर शोर-शराबा किया जाता रहा। दोपहर साढ़े बाजे हो-हल्ला के बीच युवकों ने रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का शीशा तोड़ डाला। इसके बाद युवक शीशे के टुकड़ों को उठाने लगे। उन्हें ऐसा करता देख वहां मौजूद पुलिस ने उनसे शीशा छीन लिया। इसके बाद आनन-फानन में रेल कर्मियों ने वहां से शीशा को हटवाया। इस मामले में जीआरपी ने रसड़ा के रोहित कुमार और अजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। युवकों की ओर से शीशा जोड़ने के बाद वहां मौजूद अधिकारियों का सांस इस बात को लेकर ऊपर-नीचे होती रही कि युवक कहीं बवाल न शुरू कर दें।

पिटाई कर युवक को ट्रेन से धकेला
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ढोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात सेना भर्ती में भाग लेने आ रहे बलिया के युवकों ने एक यात्री को मारपीट कर ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


शहर कोतवाली के फूलपुर गांव निवासी रमेश प्रजापति (40 वर्ष) का ढोढ़ाडीह में खेत है। वह रविवार को खेत पर गया था। रात में वह घर आने के लिए ढोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसी बीच बलिया-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन आ गई, जो सेना भर्ती में भाग लेने वाले बलिया के अभ्यर्थियों से पूरी तरह पैक थी। रमेश भी ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करने लगा। भर्ती के लिए जा रहे युवक उसे मना कर रहे थे।

 इसी को लेकर रमेश की युवकों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद युवकों ने रमेश को ट्रेन में खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच ट्रेन रवाना हो गई। उत्पाती युवकों ने चलती ट्रेन से रमेश को धक्का दे दिया, जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें