फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव, जलनिकासी की समस्या का समाधान कराएंगे बीडीओ

विज्ञापन
पटकनियां गांव की मुख्य गली में जलजमाव और फिसलन से परेशान ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। रेवतीपुर ब्लाक के पटकनियां गांव में जलनिकासी और जलजमाव की स्थितियों का जायजा लेने बीडीओ शनिवार को गांव आएंगे। शुक्रवार को पटकनिया गांव के पूर्व बीडीसी सुनील सिंह ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीप्रकाश गुप्ता को गली की समस्या के संबंध में अवगत कराया। सीडीओ ने तत्काल करीब 300 मीटर लंबी इस गली के निर्माण के लिए बीडीओ सुरेंद्र सिंह राणा को निर्देश दिया है। सीडीओ की ओर से कहा गया कि ग्राम पंचायत मद या क्षेत्रीय पंचायत मद से मुख्य निकास की गली का निर्माण कराया जाए। बीडीओ सुरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि शनिवार को वह पटकनियां जाएंगे और तत्काल उस गली को आवागमन लायक बनाने के साथ निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू कराएंगे। वहीं, ग्रामीणों की मांग है कि इस गली का निर्माण सहजाद सिंह के घर से लेकर श्रीभगवान चौधरी के घर तक किया जाए। जलनिकासी ही इस गली की मुख्य समस्या है। इस कारण से गांव की यह प्रमुख गली पूरे साल नाली के पानी और बरसात के पानी से भरी रहती है। यहां नाली की व्यवस्था को दुरूस्त करके ही गली को ठीक रखा जा सकता है। इसलिए एक योजना बनाकर प्रदीप सिंह के घर से लेकर चंद्रमा सिंह के घर तक की गली और सहजाद सिंह के घर से लेकर श्रीभगवान चौधरी के घर तक की नाली और गली का निर्माण एक साथ किया जाए तो स्थायी रूप से समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें