फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बब्बन राम ने जमाई धाक

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता सेना के पूर्व कैप्टन बब्बन ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। रामपुर उर्फ साधोपुर निवासी एवं सेना के पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने गोवा में बीते दिनों आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी क्षमता और प्रतिभा की धाक जमाई। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक पर कब्जा किया। उनकी इस कामयाबी पर क्षेत्र एवं उनके पैतृक गांव में लोग गदगद हैं। गोवा के जीएमसी एथलेटिक्स स्टेडियम में 29 जनवरी से दो फरवरी तक पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित थी। इसमें सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन बब्बन राम 300 मीटर बाधा दौड़ में सबसे आगे रहे। एक मिनट 59 सेकेंड में दौड़ पूरी कर उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह 100 मीटर बाधा दौड़ 22.34 सेकेंड में पूरा कर उन्होंने बाजी मारकर दूसरा स्वर्ण जीत लिया। यही नहीं जेवलिन थ्रो (भाला प्रक्षेप) में 26.34 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। बताया कि वह अब तक कुल छह पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2021 के नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में उन्होंने एक रजत तथा 2022 में खेलो इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स 60 प्लस उम्र वर्ग में दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें