फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिव्यांग महिला ने छह युवकों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक दिव्यांग महिला ने गांव के ही छह युवकों पर बेटी से छेड़खानी, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव की एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गरीब और दिव्यांग है। पति वाहन चलाकर परिवार का जीविकापार्जन करने के लिए अक्सर घर से बाहर रहते हैं। घर पर बेटी और दो पुत्रों के साथ रहती हैं। आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग किस्म के युवक बेटी के साथ अक्सर छेड़खानी करते हैं। मार्च में इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। इस पर पुलिस ने आरोपियों को बुलाकर डांटा-फटकारा था। कुछ दिन बाद आरोपी लाठी-डंडे से लैस होकर दरवाजे चढ़ गए और जान से मारने की धमकी देते हुए मारने-पीटने लगे। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता ने एसपी को बताया कि इसके बाद भी आरोपियों ने चार जुलाई को भी बेटी के साथ छेड़खानी की गई थी। 12 सितंबर को आरोपियों ने पुत्र को वाहन से कुचलने की कोशिश की और रात करीब 10 बजे घर में घुसकर पुत्री का हाथ पकड़कर खींचने लगे थे। शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए तो आरोपी गाली देने और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग थे। कई बार कोतवाली में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ शांतिभंग के तहत ही कार्रवाई की। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें