राजकीय महिला पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तहत छात्राओं ने बुधवार को नशामुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली।
नशा मुक्ति नारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक भी किया। सायंकालीन गोष्ठी में प्रवक्ता डा. शंभूशरण प्रसाद ने शारीरिक गतिविधियों एवं स्वास्थ विषय पर छात्राओं को जानकारी दी।
प्राचार्य डा. मंजूलता लाल ने कहा कि छात्राएं गोष्ठी के जरिए विभिन्न विषयों का ज्ञान आत्मसात कर अपने जीवन में उसका प्रयोग करें। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रताप सिंह रावत, कार्यक्रम अधिकारी डा. विकास सिंह, डा. वंदना ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।