फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कार की टक्कर से खड़े डंपर में घुसा ऑटो, दो यात्रियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग पर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार गांव के पास मंगलवार को दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से गुजर रही कार ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो हाईवे के किनारे खड़े डंपर में घुस गया। इससे ऑटो में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा सैदपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा था। इसमें पक्का इनार औड़िहार निवासी अनिल यादव (38), वाराणसी के कैथी निवासी मूलचंद सोनकर (60), अमेहता निवासी लाल बहादुर सोनकर और नाथू सोनकर सवार थे। दोपहर 12.30 बजे औड़िहार त्रिमुहानी के पास मुख्य हाईवे पार कर स्टेशन रोड की तरफ जा रहे ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की ऑटो घूम गया और उसका पिछला हिस्सा वहीं पास में हाईवे किनारे खड़े डंपर में घुस गया। इससे ऑटो के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार अनिल और मूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल और मृतकों को किसी तरह बाहर निकाला गया। घायल लालबहादुर सोनकर, नाथू सोनकर को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक होने पर दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसा कितना जोरदार था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें रखीं सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सैदपुर कोतवाल योगेश सिंह ने बताया कि वाहन को तलाशने का काम चल रहा है। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी
अनिल यादव की मौत की खबर से पक्का इनार औड़िहार में मातम पसर गया। परिवार के लोगों के मुताबिक वह प्याज का बेहन लेने के लिए सैदपुर गए थे। जिसे लेकर लौट रहे थे। उनकी मौत के बाद बच्चे सत्यम, प्रियांशु, बेटी रिया और रिशू का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी तरफ मूलचंद सोनकर सब्जी लेकर बेचने के लिए घर जा रहे थे। उनके घर जब हादसे की खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें