फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फोन पर बात करते समय ऑटो चालक ट्रेन की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थानाक्षेत्र के बड़ी नहर पुलिया बस स्टैंड के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची पत्नी को पति की मौत की सूचना मिलते ही बदहवास हो गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि, गोड़सरा गांव निवासी सुहैल खां (45) पेशे से ऑटो चालक थे। शनिवार की सुबह पत्नी तबस्सुम को ऑटो से एक डायग्नोस्टिक सेंटर में बैठा दिया। इसके बाद दिलदारनगर नहर पुलिया बस स्टैंड के पास ट्रैक की दूसरी तरफ ऑटो को खड़ा कर दिया। पत्नी को बता दिया कि ऑटो को सुरक्षित स्थान पर खड़ कर दिया है। इसके बाद वो फोन पर बात करते हुए चला गया। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी आशीष कुमार ने बताया कि, रेलवे ट्रैक पार करते समय वह फोन पर बात कर रहे थे। कोहरे और फोन पर बात करने से वे शायद डीटी पैसेंजर ट्रेन आते नहीं देख पाये और उसकी चपेट में आ गये। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। हादसे की बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों की दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें