फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन संस्कृति को कुलचने का हो रहा प्रयास : रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर (गाजीपुर)। गोरखा स्थित जसवंत राय इंटर काॅलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने ध्वज प्रमाण के साथ लोगों से राष्ट्रीय भावना जगाने का आह्वान किया। कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है, जो निस्वार्थ भाव से देश में किसी भी आपदा के समय मदद करता है। सनातन संस्कृति को लगातार कुचलने का प्रयास किया गया है। हर बार विदेशी आक्रमणकारियों ने देश के चंद गद्दारों के साथ मिलकर देश की शिक्षा संस्कृति और सनातन संस्थानों को नष्ट करने का कार्य किया है। आज हिंदू संगठित हो रहे हैं। धर्म का पुनरोत्थान हो रहा है। हमें अब अपने खोये हुए गौरव को पुनः हासिल करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। हमें जातियों और प्रांत, भाषा, ऊंच नीच के बंटवारे में नहीं उलझना है। सभी सनातनी एक होकर विरोधियों का मुकाबला करना है। इस अवसर पर सुभाषचंद्र सिंह, गुड्डू, रामतेज पांडेय, अजय दुबे, संजय सिंह, मुकेश यादव, विजय यादव, कमलेश सिंह, धनंजय चौबे, परशुराम यादव, पंकज सिंह, राजकुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें