दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैजनाथपुर मोड़ के पास 15 अगस्त को एक युवक पर जानलेवा हमला और अपहरण के प्रयास किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
थानाध्यक्ष राजनरायन ने बताया कि पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पातेपुर निवासी रोहित सिंह अपने मित्र आदित्य चौहान के साथ 15 अगस्त को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैजनाथपुर मोड़ के पास घूमने और फोटो खींचने गया था।
दोनों लौट ही रहे थे कि तभी बुलेट पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। दोनों युवक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान रोहित सिंह खेत में भरे पानी में गिर गए, जबकि उनका साथी आदित्य चौहान दूसरी दिशा में भाग निकला।
आरोप है कि हमलावरों ने रोहित को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए बुलेट पर बैठाकर रामानंद का पूरा स्थित पानी की टंकी के पास ले गए। वहां बेल्ट और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की गई।
तहरीर में बताया कि इसी दौरान आसपास के कुछ लोग मौके की ओर आते दिखाई दिए, इसके बाद आरोपी रोहित को छोड़कर भाग गए। जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित रोहित सिंह ने विशाल यादव, अनूप यादव और हिमांशु यादव को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैजनाथपुर मोड़ पर हुए घटनास्थल पर लोगों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। स
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैजनाथपुर मोड़ पर हुए घटनास्थल पर लोगों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। स