फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पेड़ काटने से मना करने पर कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में पेड़ काटने का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पुलिस को तहरीर देकर मंगलवार को नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि 24 मई की शाम करीब 4:40 बजे गांव के ही रविंद्र कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, रितेश कुशवाहा, विमलेश कुशवाहा, पूजा, बेचनी देवी, कंचन, अंजन तथा सुमन देवी मिलकर उसके सागौन और सफेदा के पेड़ों को काटने लगे।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे भतीजों सुग्रीव और अरुण कुशवाहा को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें