फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी का विरोध कर रहे समाजसेवी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। पुरैना गांव में शुक्रवार की सुबह गाय-बछड़ा ले जाने का विरोध कर रहे गोविंद चौधरी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह भागकर घर में घुस गए। हमलावरों ने उनके घर के बाहर खड़े होकर गालीगलौज करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव में सुबह करीब नौ बजे एक पिकअप पर दुधारू गाय को बछड़े संग लदी था। गोविंद चौधरी ने पूछताछ करनी शुरू कर दी और वीडियो बनाने लगे। उन्होंने पुलिस को सूचित करने की धमकी दी तो चालक पिकअप से गाय सहित बछड़े को उतारकर मौके से फरार हो गया। इससे नाराज गांव के संजय यादव आदि पहुंचे और गोविंद चौधरी को मारने के लिए दौड़ा लिया। वह भाग कर घर घुस गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि गोविंद चौधरी ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्जकर आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें