फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने चाकू मारकर बालक को घायल किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित पक्का पुल के पास रविवार की सुबह लकड़ी बीन रहे एक बालक को किसी बात को लेकर एक किशोर ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल के पिता की ओर से तहरीर देने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर के कानूनगो मोहल्ला निवासी कागज का पुत्र कृष्णा (8) पक्का पुल के पास सुबह करीब दस बजे लकड़ी बीन रहा था। इसी दौरान एक किशोर से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी होने लगी। इस पर युवक ने कृष्णा पर चाकू से वार कर दिया। चाकू उसके पीठ में लगी, जिससे घायल होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गया। जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और घायल के परिजनों को सूचना देने के बाद उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। परिवार के लोग भी कुछ ही देर में वहां पहुंच गए। सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी बात को लेकर आठ वर्षीय कृष्णा का 17 वर्षीय किशोर सुनील से विवाद हो गया था। इसी को लेकर किशोर ने चाकू मारकर बालक को घायल कर दिया और फरार हो गया। घायल के पिता कागज की तहरीर पर किशोर सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें