फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर की 2.05 करोड़ की भू संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगेस्टर एक्ट का वांछित एवं मादक पदार्थों के तस्कर के खिलाफ जिला प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया। रविवार को एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने थाना क्षेत्र के निरहुकापुरा एवं भक्सी गांव में वांछित की करीब दो करोड़ पांच लाख रुपये की 25- 25 हेक्टेयर भूमि डुगडुगी पिटवाकर कुर्क कर ली। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली के सब्बलपुर कला निवासी राजू यादव के खिलाफ थाने में मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में मुकदमा दर्ज है। इस शातिर तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। ऐसे में पुलिस टीम ने इस हेरोइन तस्कर की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी। इसके बाद डीएम ने इसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की। गैंगेस्टर एक्ट का वांछित होने के बाद तस्कर की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी थी। बीते 31 मई को जिलाधिकारी ने संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया था। सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व टीम थाना क्षेत्र के निरहुकापुरा एवं भक्सी गांव पहुंची। जहां डुगडुगी पिटवाकर दोनों गांवों में तस्कर के नाम से मौजूद भू संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। सेवराई तहसीलदार अमित ने बताया कि दोनों गांव में वांछित के नाम पर 25- 25 हेक्टेयर भूमि थी। इसकी अनुमानित लागत करीब दो करोड़ पांच लाख है। भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष अशेष कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर वांछित राजू यादव पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिला प्रशासन के निर्देश पर उसकी भू संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें