फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होगी एटीएम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के तहत आने वाले जिला मुख्यालय के प्रमुख सिटी रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों सहित अन्य लोगों को बहुत जल्द ही बैंकिंग की सुविधा एटीएम (आटोमेटेड टेलर मशीन) लगाए जाने के बाद मिल सकेगी। इसके तहत विभाग ने इस दिशा में अपनी कवायद तेज कर विभिन्न बैंकिंग संस्थाओ से प्रपोजल मांगे हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सुविधा सर्कुलेटिंग एरिया में लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

लोगों ने विभाग की इस कवायद पर प्रसन्नता जाहिर किया है। मालूम हो कि जिले के किसी भी स्टेशन पर एटीएम की सुविधा न होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सुविधा के उपलब्ध हो जाने के बाद यात्रियों को पैसे निकालने के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। स्टेशन पर एटीएम लगवाने को लेकर सामाजिक संगठन, शहरवासी एवं यात्री स्टेशन का दौरा करते समय आला अधिकारियों को कई बार इस सुविधा को उपलब्ध कराए जाने को लेकर अवगत करा चुके हैं। इस संबंध में पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर गंभीर है। बहुत जल्द ही बैंकिंग सेवा के तहत एटीएम की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध होने से अब पैसे निकालने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें