फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अठगांवा ने वाराणसी को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार l क्षेत्र के अठगांवा स्थित लोदी सिंह द्वारिका सिंह स्टेडियम में 18वीं अखिल भारतीय हरिकेश सिंह बबलू इनामी हाॅकी प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को खेला गया। इसमें मेजबान लोदी सिंह द्वारिका सिंह हॉकी अकादमी अठगांवा ने रोमांचक मुकाबले में विवेक हॉकी अकादमी वाराणसी को 1-0 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया l
विज्ञापन

खेल के पहले हाफ तक दोनों टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के नौवें मिनट में मेजबान टीम के अभय यादव ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। वाराणसी की टीम ने काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच समाप्त होने पर अठगांवा ने 1-0 से बाजी मार ली। आयोजक मंडल के अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह ने विजेता अठगांवा की टीम एवं उपविजेता टीम विवेक अकादमी वाराणसी को पुरस्कृत किया। मैच के रेफरी मुमताज हुसैन, गौरव कुमार एवं आशीष सिंह टेक्निकल बेंच पर रहे। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि (रिटायर्ड) कर्नल सतीश दीक्षित ने कहा कि भारतीय खेल का गौरव हॉकी का भविष्य यहां उज्जवल है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रामकृष्ण सिंह, अमित सिंह, शैलन्द्र सिंह, लल्लन सिंह, विंध्याचल सिंह, आशीष सिंह, दिनेश प्रधान, आलोक सिंह, आशीष, गुंजन, चंदन सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरीशंकर सिंह तथा संचालन सन्तोष सूर्यवंशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें