फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कुत्ता काटने की शिकायत पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर मोहल्ला निवासी राजेश पटेल ने पुलिस को दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें पीड़ित ने उनके कुत्ते द्वारा उसकी पुत्री पर हमला करने और इसकी शिकायत करने पहुंचे पत्नी और भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि बीते 31 मार्च की शाम करीब सात बजे उसकी 12 वर्षीय पुत्री ऋषिका पटेल समान लेने पास के ही एक दुकान पर गई थी। तभी, गली में रहने वाले सुभाष गुप्ता के पालतू कुत्ते ने पुत्री की हाथ के अंगूठे के पास काट लिया। इसकी जानकारी मिलने पर शिकायत लेकर पत्नी और छोटा भाई बृजेश आरोपी सुभाष गुप्ता के घर पहुंचे, तो सुभाष गुप्ता और उसके दामाद रंजीत गुप्ता ने उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही छोटे भाई बृजेश के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर के आधार पद दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें