फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण में मारपीट और फायरिंग के बीच 67.75 फीसदी मतदान

Wed, 09 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बुधवार को मारपीट और फायरिंग की घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न विकास खंडों में फर्जी मतदान को लेकर झड़प तो मिश्रवलिया गांव में प्रत्याशी समर्थकों
विज्ञापन


के बीच मारपीट के बाद पथराव और हवाई फायरिंग की घटना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए मतदान में 67.75 फीसदी लोगों ने प्रधान पद के 2332 सहित 3616 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया।

जिले में ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य पद का चुनाव चार चरणों में बुधवार को संपन्न हो गया। चौथे और अंतिम चरण में मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, भांवरकोल और बाराचंवर ब्लाक के प्रधान पद की 335 और सदस्य पद
विज्ञापन


की 3497 सीट के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही कई विकास खंडों में मताधिकार के प्रयोग के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई थी। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, ब्लाक में 69.50 फीसदी मतदान

हुआ। क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में प्रत्याशी समर्थकों के बीच फर्जी मतदान को लेकर मारपीट और पथराव की घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में

फोर्स मंगा कर स्थिति को नियंत्रित करते हुए घंटे भर बाधित मतदान शुरू कराया गया। इसके अलावा जसदेवपुर और लोचाइन में भी फर्जी मतदान को लेकर झड़प और मारपीट हुई। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, ब्लाक में 65.25

प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। फर्जी मतदान को लेकर ब्रह्मदासपुर में मारपीट और ईंट पत्थर चलने में एक व्यक्ति घायल हो गया। मुर्कीबुर्जग गांव में दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़प के बाद पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले आई। इसके

अलावा ब्लाक क्षेत्र में कुछ अन्य जगहों पर भी छिटपुट घटनाएं हुई। दुबिहा और करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार, बाराचंवर ब्लाक में प्रधान और सदस्य पद का चुनाव झड़प और मारपीट की छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया।

इस दौरान 66.75 फीसदी लोगों ने मतदान किया। ब्लाक क्षेत्र के खरडीहा और कमसड़ी में प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट और झड़प की घटनाएं हुईं।

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार, ब्लाक क्षेत्र में 68.50 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान क्षेत्र के गंगौली में प्रत्याशी समर्थकों के बीच फर्जी मतदान को लेकर झड़प और मारपीट हुई। रामगढ़ में फर्जी मतदान को लेकर एक पक्ष की ओर

से गहरी आपत्ति दर्ज कराई गई है। सोनबरसा में फर्जी विकल्प तैयार करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पाली में फर्जी मतदान को लेकर एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर फर्जी मतदान को
विज्ञापन

लेकर छिटपुट घटनाएं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें