फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी असम व यूपी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के नेहरू स्टेडियम की फुटबॉल प्रशिक्षक संगीता यादव की देखरेख में प्रदेश की टीम की जीत का क्रम जारी है। नगालैंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने एकतरफा मुकाबले में शुक्रवार को त्रिपुरा को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। सोमवार को उसका मुकाबला असम के साथ होगा। जिला फुटबॉल संघ के संयुुक्त सचिव मो. मोईन ने बताया कि नगालैंड के चुमुकेदिमा फुटबॉल स्टेडियम में डॉ. तालीमेरेन एओ जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। इसमें प्रदेश की टीम स्थानीय स्टेडियम की फुटबॉल प्रशिक्षक संगीता यादव की देखरेख में खेल रही है। टीम शुरू से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले लीग मुकाबले में उसने आसानी के साथ त्रिपुरा को 6-1 से मात दी थी। इसके बाद यूपी की टीम ने पांच को दूसरे लीग मुकाबले में त्रिपुरा पर आसानी से 3-0 से जीत दर्ज की। इसमें वाराणसी की मानसी सोनकर, शबाना और आगरा की दिव्या ने एक-एक गोल किया। इसके अलावा सेंटर हॉफ जिले की अंजली यादव एवं नीलू यादव ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरा लीग मुकाबला जीतकर अब प्रदेश की टीम आठ दिसंबर को असम के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें