फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आजमगढ़, मेरठ, अयोध्या मंडल और आगरा छात्रावास की टीम विजयी

विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में मेरठ मंडल के रेडर की एंगल होल्ड करती मुरादाबाद मंडल की डिफेंडर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगरा छात्रावास, मेरठ, आजमगढ़ और अयोध्या मंडल की टीमों ने अपने मैच जीत लिए। मेरठ मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच खेले गए मैच में मेरठ की टीम 41-35 अंकों से विजयी रही। प्रयागराज मंडल एवं आजमगढ़ मंडल के बीच हुए मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने 31-12 अंकों से जीत दर्ज की। इसके अलावा आगरा छात्रावास एवं आगरा मंडल के बीच खेले गए मैच में आगरा छात्रावास 32-13 तथा देवीपाटन मंडल और अयोध्या मंडल के मध्य खेले गए मैच में अयोध्या मंडल ने 30-18 के अंतर से बजी मारी। मुख्य अतिथि भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान पायल चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इस अवसर पर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह, जिला सचिव मो. अकरम अहमद, दशरथ पाल, सुरेश सिंह, सर्वदेव सिंह यादव तथा जिला खेल कार्यालय के खेल प्रशिक्षकों प्रेमचंद यादव, विजय यादव, चंदन यादव और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कबड्डी प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा ने किया। क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि 8 दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें