फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा संभालेंगी परिवार नियोजन की पूरी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड-19 के माहौल में भी परिवार नियोजन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का पूरा जोर है। परिवार कल्याण कार्यक्रमों के बारे में जन जागरूकता और परिवार नियोजन साधनों की लोगों तक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरोना के चलते बदली परिस्थितियों में उन्हें जरूरी हिदायतें भी दी गई हैं ताकि वह खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित बना सकें।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. केके वर्मा का कहना है कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को उन दंपतियों से जरूर बात करनी है, जिनको परिवार नियोजन की आवश्यकता है। ऐसे लक्षित दंपतियों को उनकी पसंद के अनुसार गर्भ निरोधक साधनों जैसे-माला-एन, छाया, सी पिल्स एवं कंडोम उपलब्ध कराना है। इसके अलावा, जो महिलाएं अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन की सुविधा लेना चाहती हों उनको आशा स्वास्थ्य इकाई तक लेकर जाएं। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्र के दौरान गर्भ निरोधक गोलियां (माला-एन, छाया, ईसी पिल्स) और कंडोम उपलब्ध कराई जाए और जरूरी परामर्श दिया जाए। इसके साथ ही वह हर दंपति को प्रेरित करें कि वह गर्भ निरोधक साधन का इस्तेमाल करें ताकि अनचाहे गर्भ और गर्भपात की कोई संभावना न रहे। अनचाहा गर्भ परिवार के सपनों और संसाधनों को सीमित करता है।
विज्ञापन

गृह भ्रमण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान:
0 आशा कार्यकर्ता मास्क जरूर लगाएं।
0 हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोएं।
0 कम से कम दो गज की दूरी से बात करें।
0 घर की कुंडी या दरवाजा न छुएं और न खटखटाएं।
0 आवाज देकर परिवार के सदस्यों को बुलाएं एवं बात करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें