चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार को मां कामाख्या धाम का पट बंद रहा। चंद्रगहण का सूतक लगने के कारण सुबह 6.45 बजे मां कामाख्या धाम का पट बंद हो गया। इसके बाद शाम सात बजे सूतक समाप्त होने पर पट खुला। पट खुलने पर मां कामाख्या का पूजन-अर्चन हुआ। शेरपुर के पंडित मुनींद्र उपाध्याय ने बताया कि सूतक की समयावधि सुबह 6.45 से शाम सात बजे तक रही।