फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल नृत्य में अर्शल ने मारी बाजी

Sun, 03 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसखी देवी मेमोरियल सेवाश्रम अस्पताल की ओर से रविवार को  सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में डांस मेनियाक प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने किया। प्रतियोगिता के एकल  नृत्य में अर्शल प्रथम, कल्पना द्वितीय और शनि आर्य तीसरे स्थान पर रहे।  समूह नृत्य में वाराणसी से आए प्रतिभागियों ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम  का शुभारंभ न्यायाधीश रूपेश रंजन और उनकी पत्नी रंजना ने नटराज और मां सरस्वती  के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्रतियोगिता में एकल नृत्य और समूह  नृत्य के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनका नृत्य देखकर वहां उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र  मतें वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश सिंह और डॉ. डीपी ने संयुक्त रूप से विजेता  प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक  की भूमिका स्टार प्लस के डांस प्रोग्राम के टापर शफात और अराफात की  जोड़ी ने निभाई। इस मौके पर प्रबंधक रीता सिंह , डॉ. शरद वर्मा, विजय  सर्राफ, अमरनाथ तिवारी, डॉ. रुपेश सिंह, अमरनाथ गुप्ता, राकेश, संजय राय आदि मौजूद रहे।  व्यवस्थापक संजय वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें