बरेसर स्थित दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद
गाजीपुर। पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर सब्जियों के दाम पर दिखने लगा है। आवक कम होने के कारण सब्जियों के दाम 10 से 15 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। इसके कारण खरीदारों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
सब्जी विक्रेता राधेश्याम पासवान व मुरली बिंद ने बताया कि जो प्याज 40 रुपये किलो था। अब इसकी बिक्री 50 रुपये प्रति किलो हो रही है। टमाटर 30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गई है। कद्दू पहले 30 रुपये किलो बिकता था। अब इसकी बिक्री 40 रुपये प्रति किलो हो रही है। भिंडी 25 से बढ़कर 40 रुपये तक पहुंच गया है। करेला पहले 40 रुपये था। अब 80 रुपये प्रति किलो हो गया है। परवल 40 से बढ़कर 80 रुपये हो गया हैै। मूली पहले 40 रुपये प्रति किलो था। अब इसकी बिक्री 80 रुपये प्रति किलो हो रही है। शिमला मिर्च 80 के बजाए 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अगर आने वाले दिनों में इसी तरह बारिश होती रही, तो सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं।