फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गिरफ्तार पशु तस्कर ने ताना तमंचा, मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दिलदारनगर पुलिस की एक पशु तस्कर से बुधवार की रात उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस अभियुक्त की निशानदेही पर बरामदगी के लिए गई थी। पुलिस की गोली तस्कर के पैर में लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराय। आपरेशन लगड़ा के तहत की जा रही कार्रवाई पर में पिछले दस माह में 15 मुठभेड़ें हुई हैं, 18 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर पवन कुमार उपाध्याय के मुताबिक बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत दुर्गावती थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार को ताजपुर कुर्रा गांव के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। सुनील एक पिकअप पर पांच पशुओं को बिहार ले जा रहा था। थाने पर लाकर पूछताछ पर जानकारी हुई कि उसके खिलाफ चंदौली और गाजीपुर जनपद में कुल आठ मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली की उसने तीन और पशुओं को रक्सहा गांव के पुराने कांशीराम आवास के पास रखा है।
विज्ञापन

निशानदेही पर पशुओं को बरामद करने के लिए पुलिस रात में उसको लेकर गई। एक कमरे में तीन पशु मिले। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक इसी दौरान मौका पाकर सुनील ने वहां छुपा कर रखा तमंचा लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस पर तमंचा तान दिया और भागने लगा। भुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। जिससे वह गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। रात में ही पुलिस उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा सेवराई ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें