फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा कर रहे 29 यात्रियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर डीडीयू रेलवे मजिस्ट्रेट की ओर से चेकिंग अभियान मंगलवार को चलाया गया। इस दौरान अप एवं डाउन की विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे 29 यात्री पकड़े गए जिन्हें जुुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट की ओर से प्राय: अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को चले अभियान में चेकिंग टीम ने रेलमार्ग पर अप एवं डाउन लाइन में रुकने वाली विभिन्न एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों में चेकिंग की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 29 यात्रियों को पकड़कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इनसे 21340 रुपये वसूला गया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जांच अभियान में आरपीएफ के प्रभारी राकेश कुमार, जीआरपी के विष्णुकांत मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें