वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में सेना भर्ती रैली में मंगलवार को जौनपुर के बदलापुर व केराकत तहसील के अलावा गाजीपुर जनपद के सैदपुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल हुए। सेना भर्ती के पांचवें दिन का 7351 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था।
इनमें से दौड़ में 5164 ने हिस्सा लिया। जबकि 421 युवकों ने दौड़ निलालने में सफलता पाई। बुधवार को गाजीपुर के जमानियां, सेवराई व गाजीपुर तहसील के 7244 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना भर्ती में आए अभ्यर्थी हुड़दंग न करने पाएं, इसके लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।